फर्राटा दौड़ के बेताज बादशाह जमैका के उसेन बोल्ट ने सन्यास ले लिया है। ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के इतिहास में लम्बे समय तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बोल्ट अपने अंतिम रेस में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ कमाल नहीं दिखा सके। लंदन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बोल्ट पुरूषों की चार गुणा 100 मीटर रेस को पूरा नहीं कर पाए। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ग्रेट ब्रिटेन ने 37.47 सेकेंड के साथ जीता। रजत पदक पर अमेरिका ने 37.52 सेकेंड के साथ हासिल किया। जापान 38.04 सेकेंड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहा।