31 जुलाई 2017 को ध्रुपद उस्ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर का पुणे में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उन्हें ध्रुपद परंपरा के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक माना जाता है। वह अपने प्रशंसकों के बीच सईद भाई के रूप में लोकप्रिय थे। वे प्रसिद्ध संगीतकार डागर परिवार से संबंधित थे। यह माना जाता है कि भारत में केवल यही एक परिवार है जो भारत के शास्त्रीय संगीत की कला ध्रुपद की कला जानते हैं।