इंग्लैंड की राजधानी लंदन में स्थित 19वीं सदी का विश्व प्रसिद्ध घंटाघर ‘बिग बेन’ वर्ष 2021 तक मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। एलिजाबेथ टावर (आधिकारिक नाम) के घंटे की आवाज आखिरी बार अगले 21 अगस्त 2017 को सुनाई देगी। बिग बेन का 13.7 टन वजनी घंटा पिछले 157 साल से लगातार हर घंटे समय बताता रहा है। आखिरी बार वर्ष 2007 और उससे पहले 1983 और 1985 में इसे नवीनीकरण के लिए बंद किया गया था। ब्रिटिश संसद के अधिकारियों के अनुसार बिग बेन को इसलिए बंद किया जा रहा है ताकि मरम्मत करते समय श्रमिक सुरक्षित रहे।