06 अगस्त 2017 को जापान में हिरोशिमा पर अमेरिका के परमाणु बम हमले की 72वीं बरसी है जबकि परमाणु हथियारों पर देश का पारंपरिक अंतर विरोध एक बार फिर से उभर कर सामने आ गया है। पिछले ही महीने, जापान परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक संधि को खारिज करने में परमाणु हथियारों से संपन्न ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका के साथ शामिल हुआ था और यह बरसी उसी पृष्ठभूमि में हो रही है। जापान एकमात्र देश है जिसपर परमाणु बम बरसाए गए। ये बम 1945 में गिराए गए।