फीफा ने जुलाई 2017 के प्रथम सप्ताह में सूडान पर से प्रतिबंध हटा दिया है जो खेलों में सरकार के दखल की वजह से लगाया गया था। इसके साथ ही सूडान फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद पर मुतासिम गाफर सर एल्खातिम को फिर सूडान फुटबाल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें पुलिस ने पद से हटा दिया था। फीफा का प्रतिबंध हटने के बाद अब अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप में सूडान की टीमें भाग ले सकेंगी।