संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुबई को मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण एशिया (एमईएनएएसए) क्षेत्र के लिए डाटा हब के रूप में चुना है। दुबई को क्षेत्रीय सिटी डेटा हब के रूप में तैयार करने के लिए कार्य प्रगति पर है। दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है। दुबई नगर पालिका को अमीरात से अलग बताने के लिए कभी कभी दुबई राज्य बुलाया जाता है।