भारत ने मिस्र के एक गांव में विद्यूतीकरण के लिए अत्याधुनिक सौर परियोजना की शुरुआत की है। लीबिया की सीमा के नजदीक पश्चिमी मरूस्थल के अगावीन गांव में यह सौर विद्युत परियोजना शुरु की गई है। यहां भारत ने ही सौर पैनल, प्रणाली, मशीनरी और अन्य उपकरण लगवाए हैं। साथ ही तकनीकी सहयोग के लिए तकनीशियन को प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया है जबकि मिस्र की सरकार ने परियोजना को लागू करने के लिए जगह मुहैया कराई है। परियोजना का उद्घाटन मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य और मातरो प्रांत के गवर्नर मेजर जनरल अल्ला फाती अबू जैद ने किया।