विश्व बैंक का अनुमान है कि 2017 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहेगी, जो 2016 में 6.8 प्रतिशत रही थी। विश्व बैंक का कहना है कि भारत नोटबंदी के अस्थायी प्रतिकूल प्रभाव से अब उबर रहा है। विश्व बैंक के अनुसार चीन की वृद्धि दर के 2017 के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा गया है। वहीं 2018 और 2019 में चीन की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। विश्व बैंक ने अपनी ताजा वैश्विक आर्थिक संभावनाओं में 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत और 2019 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।