बैटमैन टीवी सीरीज के हीरो एडम वेस्ट का अमेरिका के लॉस एंजिलिस में निधन हो गया। 88 साल के एडम ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे। एडम वेस्ट को अंतिम बार साल 2002 में एक एनिमेटेड कॉमेडी ‘फैमिली गाय’ में देखा गया था। एडम वेस्ट का जन्म 1928 में वॉशिंगटन राज्य में हुआ था। उन्होंने 1950 में ‘हवाई’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी।