भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) वर्ष 2018 की शुरुआत में, देश का अपना ‘जीपीएस’ या स्थिति निर्धारण प्रणाली, भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस) का संचालन शुरू करेगा। इससे भारत उन देशों के एक अभिजात वर्ग समूह का हिस्सा बन जायेगा जिनके पास अपनी स्थिति निर्धारण प्रणाली है। इसरो ने अंतरिक्ष में सात आईआरएनएसएस उपग्रहों के निर्माण और स्थापना के लिए 1,420 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।